दुनिया में कुत्तों की 5 सबसे खतरनाक नस्ले - World’S 5 Most Dangerous Dog Breeds
World’S Top 5 Dangerous Dog Breeds Information in Hindi : कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते है इसलिए अधिकाँश लोग घरों में कुत्ते पालना पसंद करते हैं। कुत्तों की अनेको नस्लें पाई जाती है जिसमे से कई नस्ले बहुत ही खतरनाक होती है, इतनी खतरनाक की वो पल भर में किसी की जान भी ले सकते हैं। आज हम आपको कुत्तों की 10 ऐसी ही खतरनाक नस्लों के बारे में बता रहे है जो खतरा महसूस होने पर पल भर में किसी की जान ले सकते हैं। इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है।
1. पिट बुल (PitBull) :-
पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामक विस्फोट को रोकने के लिए व्यापक और उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। साल 2014 में सिर्फ अमेरिका में पिट बुल के हमले से 22 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।
2. रॉटवेल्लर (Rottweiler) :-
रॉट वेल्लर प्रजाति कुत्ते शक्तिशाली होने के साथ-साथ बहुत ही तेजी से किसी को काटने में माहिर होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्ते के कारण काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काटता है।
3. जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) :-
पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है। 1,060 (108 किलो) से अधिक न्यूटन की शक्ति से किसी पर हमला करता है, जिसके बाद बचना मुश्किल हो जाता है।
4. डाबरमैन पिन्स्चर (Doberman Pinscher) :-
डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई।
5. बुलमास्टिफ (Bullmastiff) :-
बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी।
No comments: