बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
अमिताभ बच्चन ने शनिवार की रात में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में अमिताभ बच्चन जिन - जिन व्यक्तियों से मिले थे एवं सम्पर्क में थे उन सभी का भी कोरोना टेस्ट होगा।
![]() |
Amitabh Bachchan Tests Corona Positive |
दरसल सदी के महानायक बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन की अचानक से तबियत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों की मानें तो कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। जिसके कारण अमिताभ बच्चन अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल नहीं गए थे। इसलिए वो शनिवार को डॉक्टर की सलाह के बाद वो मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए है।
ऐसे में अब वह कोरोना पोजटिव पाए गए है जो वाकई में चिंता का विषय है। उन्होंने अपने टिवीटर अकाउंट के द्वारा अपने चाहने वालो को यह जानकारी शेयर की और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ ऐसे ही बने रहे इस खबर पर पल - पल की नजर हम बनाए हुए है आगे कोई भी जानकारी मिलती है हम सबसे पहले आपको सूचित करेंगे।
No comments:
Post a Comment