Anar Hindi : अनार खाने के फायदे और नुकसान || Anar Khane Ke Fayde or Nuksan in hindi || Benefits of Pomegranate in Hindi 1 अनार 100 बीमारियों को सही करता है। इसलिए चाहे कोई भी बीमारी हो डॉक्टर आपको अनार खाने की सलाह जरूर देंगे क्योंकि अनार बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से डॉक्टर खून की कमी होने पर अनार के जूस का सेवन करने की भी सलाह देते है। दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेगे की आखिर Anar से क्या - क्या Fayde है। Pomegranate Benefits in Hindi
यह भी पढ़े - जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के घरेलू उपाय
![]() |
Benefits of Pomegranate in Hindi |
फल - अनार
वानस्पतिक नाम - प्यूनिका ग्रैनेटम् (Punica granatum)
अंग्रेजी में - Pomegranate
सर्वप्रथम खोज - रोम में - ( रोम में इसे सबसे ज्यादा बीज वाला सेब कहा जाता था।
भारत में अधिकतम - महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए जाते हैं।
भारत में अनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं, हिन्दी में अनार, संस्कृत में दाडिम और तमिल में मादुलई कहा जाता है। अनार के पेड़ सुंदर व छोटे आकार के होते हैं। इस पेड़ पर फल आने से पहले लाल रंग का बडा फूल लगता है, जो हरी पत्तियों के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है।
यह भी पढ़े - सीने (छाती) में जलन के कारण और उपाय
अनार खाने के फायदे Anar Khane Ke Fayde in hindi
- अनार में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। भारत में बहुत सी आयुर्वेदिक दवाईयों में भी अनार का इस्तमाल होता है।
- अगर आपके शरीर में कमजोरी है उठते - बैठते समय आँखों के आगे अँधेरा छा जाता है तो आपको प्रतिदिन एक अनार जरूर खाना चाहिए।
- आप चाहो तो गर्मियों के मौसम में ठंडा - ठंडा अनार का जूस बना कर भी पि सकते हो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
- बालों के झड़ने, या गंजेपन की समस्या में अनार के ताजे हरे पत्तों का रस लें। इसमें 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट, और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इससे बालों पर लगाएं। इससे बालों झड़ना रुक जाता है, गंजेपन की समस्या दूर होती है।
- एनिमिया से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है. अनार का नियमित सेवन शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा कर सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम कर सकता है. अनार के नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड फ्लो भी बेहतर हो सकता है।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की दिल की बीमारी है तो अनार आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अनार में मौजूद पोषक तत्व हमारी रक्त धमनियों को साफ कर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए रक्त हमारे ह्रदय से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।
यह भी पढ़े - रात में नींद नहीं आने के 8 कारण एवं उपाय
- अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज हो सकता है. अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
- मुंह के छाले की परेशानी में अनार का प्रयोग फायदेमंद होता है। अनार के 25 ग्राम पत्तों को 400 मिली पानी में उबालें। जब पानी एक चौथाई बच जाए, तो उससे कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले, और अन्य बीमारी भी ठीक हो जाती है।
- हाथ-पांव में सूजन होने पर अनार के फायदे ले सकते हैं। 10-12 अनार के ताजे पत्तों को पीसकर, हथेली और पांव के तलवों पर लेप करें। इससे हाथ-पांव की सूजन, तथा हाथ-पांव में पानी लगने की परेशानी ठीक होती है।
- अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अनार में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रसव के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकती है.
- अनार का सेवन ज्यादा फायदेमंद सुबह - सुबह नाश्ते के वक्त खाने से होता है।
अनार खाने के नुकसान Anar Khane Ke Nuksan in hindi
जहाँ किसी भी फल या सब्जी को खाने के फायदे है वही अगर इन्हें ठीक समय पर न लिया जाए या पूरी मात्रा में न लिया जाए तो नुकसान भी है।
- अनार को रात के समय नहीं खाना चाहिए। क्योंकि रात के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो सकता है. अनार में मौजूद फाइबर आपके पेट के लिए रात को पचा पाना मुश्किल हो जाता है।
- अनार बढ़ता है मोटापा जी हाँ दोस्तों अगर आप पतले हो तो अनार आपके लिए काफी फायदे मंद है लेकिन आप पहले से ही बहुत अधिक मोटे हो तो आपको भोजन की मात्रा घटा कर ही अनार का सेवन करना चाहिए।
- शुगर के रोगी अपने डॉक्टर की सलाह पर ही अनार का सेवन करें क्योकि अनार में सुगर की मात्रा काफी अधिक होती है जो शुगर के पेसेंट के लिए सही नहीं है।
- वैसे एक दिन में एक अनार हमारे शरीर के लिए काफी है।
यह भी पढ़े - गर्म नींबू पानी पीने के फायदे
No comments:
Post a Comment