Surprising Facts About Shoebill Bird in Hindi - दोस्तों ऐसे तो आपने बहुत से पक्षी देखे होंगे लेकिन आज में आपको जिस पक्षी के बारे में बताने वाला हूँ वह बहुत ही अलग है। क्योकि यह पक्षी मगरमच्छ का भी शिकार बड़े आसानी से कर लेते है। में आज से लाखो साल पहले की बात नहीं कर रहा बल्कि आज भी ये खतरनाक पक्षी हमारे बीच मौजूद है।
ऐसे में आप सोच रहे होंगे की भला ऐसा कौनसा पक्षी है जो इतना खतरनाक है। यह कोई और नहीं बल्कि "शूबिल" है। यह एक ऐसा पक्षी है जो बेहद ही सेंसटिव माना जाता है। आखिर इस पक्षी का नाम इसकी चोंच के कारण ऐसा रखा गया है जो की बहुत ही बड़ी और मजबूत दिखाई देती है।
यह भी पढ़े - जम्बों हाथी की कहानी सुनकर आप भी रोने लगेंगे
अगर इस पक्षी की लम्बाई की बात करे तो यह 6 फिट तक लम्बे होते है। ये पक्षी पूर्वी अफ्रीका में पाए जाते है। दिखने में बहुत सुंदर इन पक्षियों का शरीर स्लेटी कलर का होता है। इसके पैर काफी लम्बे और मजबूत होते है। इनके शरीर में सबसे अलग दिखने वाली चीज इनकी चोंच होती है जो दूर से जूते के समान दिखाई देती है और साथ ही साथ यह बहुत बड़ी भी होती है।
इस पक्षी की एक और खास बात यह भी है की यह पुरे दिन सिर्फ एक ही जगह पर बिना हिले खड़े रह सकते है। इसी वजह से इसे स्टेचू बर्ड भी कहा जाता है। इस पक्षी की इस खासियत के कारण पहली बार इसे देखने वाले इसे पत्थर की एक मूर्ति समझ लेते है।
यह भी पढ़े - दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले मेंढक
इस पक्षी को कोई मामूली पक्षी मत समझना देखने में सिंपल यह पक्षी बहुत चालक और खतरनाक भी है। अचानक कब यह क्या कर बैठे इस बात का तो इसे भी नहीं पता। यह पक्षी दिन में ज्यादा समय आपको भयंकर गुस्से में ही मिलेगा।
यह भी पढ़े - जब समुद्र से बाहर निकल कर आयी असली जलपरियां
यह गिरगिट, चूहा और जहरीले सांप और मगरमच्छ को भी आसानी से मार कर उसे अपना भोजन बना लेता है। जहाँ ये पक्षी बहुताय में पाए जाते है वहाँ छोटे बच्चो को इनके पास अकेला नहीं जाने दिया जाता। यह अपने शिकार की तरफ अचानक तेजी से भागता है और शिकार को जब तक नहीं छोड़ता जब तक वह मर न जाए। यह पक्षी चोंच से अपने शिकार के कई टुकड़े कर डालता है।
इस पक्षी की एक और खास बात है। "शूबिल" जब बच्चो को जन्म देती है तब बच्चे करीब 3 महीने तक सही से उड़ नहीं पाते और शिकार भी नहीं कर सकते इसलिए "शूबिल" अपने बच्चो के लिए भोजन लेने इधर - उधर जाती है लेकिन पीछे से इसके बड़े बच्चे बाकि छोटे बच्चो को मार कर खा जाते है।
यानि की बात साफ है की यह पक्षी किसी को भी अपना नहीं समझता जब इसे भूख लगती है तो यह किसी पर भी धावा बोल सकता है। यह बात यह बच्चपन से ही सीख जाते है।
यह अपने कठोर नियमो से ही चलते है। यह पक्षी इंसानो से दूर ही रहना पसंद करते है। अगर किसी इंसान को अपने बच्चो के पास आते देख लेती है तो उस पर भी यह हमला कर देती है साथ ही साथ यह काफी समझदार पक्षी भी है।
तो दोस्तों उम्मीद करते है की इस अजीबो -गरीब पक्षी के बारे में बताई गई यह रोचक जानकारी आपको पसंद आई होगी।
No comments:
Post a Comment