प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए दैनिक एवं महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स यहाँ पर है। 30 अक्टूबर, 2020 का डेली करेंट अफेयर्स का डोज।
प्रश्न - शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में कितने देश सदस्य सम्मेलन है ?
उत्तर - आठ
SCO के आठ सदस्य देश हैं जिनमें भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। एससीओ शिखर सम्मेलन जुलाई, 2020 में रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित किया गया था और अब 30 नवंबर को SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत।
प्रश्न - भारत ने मध्य एशिया में विकास परियोजना के लिए कितने अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है ?
उत्तर - 1 अरब डॉलर
भारत ने मध्य एशिया में प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं के लिए 1 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।
प्रश्न - यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड 2020 किसने जीता है ?
उत्तर - ग्लोबल हिमालय एक्सपीडिशन GHE)
ग्लोबल हिमालय एक्सपीडिशन ने हाल ही में भारतीय संगठन ने पर्यटक और प्रोधोगिकी का इस्तमाल दूर दराज के समुदायों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए पुरस्कार जीता है। जबकि (GHE) 2020 का यूएन ग्लोबल क्लाइमेट में विजेता शामिल हुआ है।
प्रश्न - फ्रांस के चर्च में किस शहर में अभी हाल ही में आतंकी हमला हुआ ?
उत्तर - फ्रांस के नीस शहर में
फ्रांस में एक आंतकी हमले की खबर है। फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार दक्षिण फ्रांस के नीस शहर में कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए।
प्रश्न - श्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में कुम्हार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 100 कुम्हार परिवारों को बिजली चालित चाक बांटे है?
उत्तर - महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में खादी ग्रामाद्योग आयोग द्वारा शुरू की गई कुम्हार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 100 कुम्हार परिवारों को बिजली चालित चाक बांटे है साथ ही साथ कुम्हारो को इस चाक से मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए 10 दिनों का परीक्षण भी दिया गया है।
पिछला - हिंदी डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 अक्टूबर 2020 - Daily Current Affairs in Hindi
No comments:
Post a Comment