Guruvar Aarti Lyrics in Hindi - गुरुवार आरती : श्री बृहस्पति देव की आरती - बृहस्पतिवार जी की आरती | Brihaspati Maharaj Ki Aarti
ॐ जय बृहस्पति देवा
ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
यह भी पढ़े - भगवान शनिदेव जी की आरती : जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
![]() |
Guruvar Aarti Lyrics in Hindi - गुरुवार आरती : श्री बृहस्पति देव की आरती - बृहस्पतिवार जी की आरती | Brihaspati Maharaj Ki Aarti |
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
यह भी पढ़े - गुरुवार (बृहस्पतिवार) की पौराणिक व्रत कथा, विधि, महत्व
No comments:
Post a Comment