Shrinkhala Parikshan Reasoning - श्रृंखला परीक्षण - Making Series Reasoning in Hindi
- किसी समूह में स्थित अक्षरों / संख्याओं का किसी विशेष नियम द्वारा सुव्यवस्थित क्रम में होना, श्रृंखला या श्रेणी कहलाता है।
- श्रेणी क्रम से संबंधित प्रश्नों में अंग्रेजी वर्णमाला तथा गणितीय संख्याओं पर आधारित प्रश्न होते है।
- श्रेणी क्रम से संबंधित प्रश्नो में संख्याओं पर आधारित प्रश्नो के लिए अभाज्य संख्याओं, वर्ग संख्याओं तथा घन संख्याओं का ज्ञान होना आवश्यक है।
आइए जानते है अभाज्य संख्याएँ कौन - कौन सी है -
अभाज्य संख्याएँ - 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71, 73, 79, 83, 89, 97 ........
नोट -
* सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 होती है तथा 2 एकमात्र सम अभाज्य संख्या भी है।
* 1 न तो भाज्य संख्या है और न ही अभाज्य संख्या है।
वर्ग संख्याएँ -
* किसी भी संख्या को उसी संख्या से गुणा करने से वर्ग संख्या प्राप्त होती है इसे घात 2 के द्वारा प्रदर्शित करते है। इन्हे याद रखना आवश्यक है।
जानिए वर्ग क्या होता है एवं वर्ग निकालना सीखें यहाँ क्लिक करें - वर्ग निकालना सीखें : 1 से 100 तक की संख्याओं का वर्गमूल
घन संख्याएँ -
किसी भी संख्या को उसी संख्या के दो बार और गुणा करने से घन संख्या प्राप्त होती है। इन्हें भी याद रखना आवश्यक है।
जानिए घन क्या होता है एवं घन निकालना सीखें यहाँ क्लिक करें - घन निकालना सीखें : 1 से 100 तक की संख्याओं का घनमूल
वर्गमूल एवं घनमूल याद करने के बाद अब हम परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों को हल करते है। इनके आलावा आपको नीचे श्रृंखला परीक्षण से संबंधित "अभ्यास प्रश्नावली" भी दी जाएगी जहाँ पर आप बहुत से प्रश्नों को हल कर सकते हो।
उदाहरण 1 - निम्न श्रृंखला को पूर्ण करें
685,496,344,280,253,.......
हल - दी गई श्रृंखला ऐसे लिखी जा सकती है -
685 469 344 280 253 245
685 - 469 = 216
469 - 344 = 125
344 - 280 = 64
280 - 253 = 27
253 - 245 = 8
यहाँ 216, 125, 64, 27 और 8 घटते हुए क्रम में पूर्ण घन है।
उदाहरण 2 - निम्न श्रृंखला को पूर्ण करें
540,316,204,148,120,106,........
हल - दी गई श्रृंखला ऐसे लिखी जा सकती है -
540 - 316 = 224
316 - 204 = 112
204 - 148 = 56
148 - 120 = 28
120 - 106 = 7
106 - 7 = 99
उदाहरण 3 - निम्न श्रृंखला को पूर्ण करें
135,124,111,96,79,60,........
हल - दी गई श्रृंखला ऐसे लिखी जा सकती है -
135 - 124 = 11
124 - 111 = 13
111 - 96 = 15
96 - 79 = 17
79 - 60 = 19
60 - 21 = 39
39 आने का कारण यह है की सभी संख्याओ में 2 का अंतर है।
उदाहरण 4 - निम्न श्रृंखला को पूर्ण करें
2,7,17,37,77,........
हल - दी गई श्रृंखला ऐसे लिखी जा सकती है -
2×2+3 = 7
2×7+3 = 17
2×17+3 = 37
2×37+3 = 77
2×77+3 = 157
Ans. 157
उदाहरण 5 - निम्न श्रृंखला को पूर्ण करें
5,5,10,30,120,600,........
हल - दी गई श्रृंखला ऐसे लिखी जा सकती है -
5×1 = 5
5×2 = 10
10×3 = 30
30×4 = 120
120×5 = 600
600×6 = 3600
Ans. 3600
श्रृंखला परीक्षण प्रश्नों का और अधिक अभ्यास करने के लिए यहाँ क्लिक करे - अभ्यास प्रश्नावली (Series Reasoning Practice Set Questions and Answers Free)
रीजनिंग का अगला टॉपिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे - सादृश्यता (Analogy)
No comments:
Post a Comment