पुरस्कार और सम्मान से संबंधित प्रश्नोत्तरी [ भाग - १ ] : Awards and Honours Gk Questions and Answers in Hindi
प्रश्न 1- सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला ?
उत्तर - भौतिकी
उन्होंने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। बाद में वह कोलकाता विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर बने। चंद्रशेखर वेंकटरमन ने अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए। उन्हें 'सर' की उपाधि से भी सम्मानित किया गया और प्रकाशकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
प्रश्न 2- अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किस वर्ष से प्रदान किए जा रहे हैं ?
उत्तर - 1969 से
नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई
प्रश्न 3- ''एशियाई नोबेल पुरस्कार'' के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - रैमन मैग्सेसे पुरस्कार
रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
प्रश्न 4- ''दादा साहेब फाल्के पुरस्कार'' प्रदान किया जाता है ?
उत्तर - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को फिल्म जगत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 1969 में की गई थी। ये अवॉर्ड सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को दस लाख रुपए और स्वर्ण कमल पदक के साथ एक शॉल उपहार स्वरुप प्रदान की जाती है।
प्रश्न 5- ''ऑस्कर पुरस्कार'' प्रदान किया जाता है ?
उत्तर - नेशनल अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑर्ट्स एण्ड साइंसेज द्वारा
ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 6- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम हिन्दी लेखक कौन था ?
उत्तर - सुमित्रानंदन पंथ
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम हिंदी लेखक सुमित्रानंदन पंत थे। वर्ष 1968 में सुमित्रानंदन पंत को उनकी कृति 'चिदम्बरा' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 7- सरस्वती सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता हैं ?
उत्तर - हरिवंश राय बच्चन
पहला सरस्वती सम्मान डॉ हरिवंश राय बच्चन को उनकी आत्मकथा 'दशद्वार से सोपान तक' के लिए 1991 में दिया गया था।
प्रश्न 8- ''भारत रत्न'' से विभूषित प्रथम विभूति है ?
उत्तर - डॉ. एस. राधाकृष्णन
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे. उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
प्रश्न 9- मरणोपरान्त भारतरत्न पुरस्कार से सर्वप्रथम किसे सम्मानित किया गया था ?
उत्तर - लाल बहादुर शास्त्री
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री रहते हुए भारत रत्न मिला था. वहीं लाल बहादुर शास्त्री मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति थे.
प्रश्न 10- ''भारत रत्न'' से विभूषित प्रथम विदेशी है ?
उत्तर - खान अब्दुल गफ्फार खान
लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक दो ऐसे विदेशी भी रहे हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले विदेशी थे खान अब्दुल गफ्फार खान। वहीं अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अबतक कुल 45 लोगों को भारत रत्न दिया गया है।
No comments:
Post a Comment