वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है ? वैलेंटाइन डे का इतिहास - Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai | वैलेंटाइन डे की कहानी | History of Valentine Day in Hindi
दोस्तों जिस प्रकार अंग्रेजो द्वारा क्रिसमस डे मनाया जाता है उसी प्रकार ईसाई धर्ममावलियों के द्वारा वैलेंटाइन डे फेस्टीवल मनाया जाता है। इसे संत वैलेंटाइन दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुरूआती दौर में यह सिर्फ अंग्रेजो द्वारा ही मनाया जाने वाला एक त्यौहार था लेकिन अब धीरे - धीरे इसे विश्व भर के अनेक देशो में मनाया जाता है।
यह त्यौहार हर बार 14 फरवरी के दिन ही मनाया जाता है जिसमे एक प्रेमी - अपनी प्रेमिका को इस दिन नए - नए तोहफे देता है और उसके साथ अपना समय व्यतीत करता है।
दोस्तों कुछ लोगो के मन में अक्सर यह सवाल होता है की आखिर 14 फरवरी के दिन ही वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है तो इसके पीछे एक कहानी है आइये जानते है इस कहानी के बारे में -
वैलेंटाइन डे की कहानी (Story of Valentine Day in Hindi)
इस दिन को रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। कहानी शुरू होती है की संत वैलेंटाइन प्यार में विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे और वह प्रेम विवाह में भी काफी विश्वास करते थे। और युवाओं को प्रेम की शिक्षा देते थे। ऐसे में रोम के बहुत से युवा और युवतियाँ प्रेम के चक्कर में फस गए और इसी को ही जीवन का लक्ष्य मानने लगे।
रोम की युवतियाँ रात दिन युवाओ के सपने देखने लगी और उनके साथ जीवन भर आनंदित रहने का ही सोचती थी। ऐसे में यह बात एक दिन रोम के राजा को पता चली की एक ऐसा संत है पादरी है जो युवाओं को भटका रहा है और उन्हें प्रेम जाल में फसा रहा है इसे देख वह राजा बहुत क्रोधित हुआ।
उस वक्त रोम का राजा था "सम्राट क्लाउडियस", पादरी वैलेंटाइन के ऐसा करने के कारण रोम के युवा राजाओ के सैनिक दल में भर्ती होना कम हो गए और धीरे - धीरे रोम की सेना कमजोर होने लगी। इस समस्या को देखते हुए वहाँ के राजा ने सगाई और नई शादियाँ पर रोक लगा दी।
पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के इस आदेश को बहुत ही क्रूर आदेश माना और कहा की ये तो नाइंसाफी है। वैलेंटाइन ने इसका काफी विरोध किया ऐसे में राजा ने उन्हें 14 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया।
उस दिन के बाद हर साल वहाँ इस दिन को प्यार के तौर पर मनाया जाने लगा और धीरे - धीरे यह दुनिया भर में मनाया जाने लगा।
इस दिन से एक सप्ताह पहले वैलेंटाइन डे वीक शुरू हो जाता है। आइये जानते है वैलेंटाइन डे वीक के बारे में - वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी तक
No comments:
Post a Comment